ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जर्जर सड़क से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, बस गड्ढे में फंसने से बढ़ी चिंता
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/04/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के समृद्धि सोसाइटी क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख स्कूल मार्ग की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है। गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।
समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने बताया कि राम यूनिवर्सल स्कूल से समृद्धि सोसाइटी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की सतह जगह-जगह से टूट चुकी है और कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके अलावा जलभराव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे राहगीरों और विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि बुधवार को स्थिति उस समय और चिंताजनक हो गई जब इसी मार्ग पर एक स्कूल बस सड़क के गड्ढे में फंस गई। इस घटना के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और आसपास के लोगों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण बताते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि, क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहन अक्सर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे सड़क और अधिक संकरी हो जाती है तथा यातायात बाधित रहता है। ऐसे में पहले से ही खराब सड़क पर दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, इस समस्या को लेकर प्रशासन को लिखित रूप से भी अवगत कराया गया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित प्राधिकरण तुरंत संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत कराए, गड्ढों को भरवाए और क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे।
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति का कहना है कि, यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। समिति ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस मार्ग की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।