ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (07/04/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सेक्टर की मातृ शक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

कलश यात्रा की शुरुआत सेक्टर स्थित मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन के साथ सेक्टर के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंचीं। यात्रा के समापन पर विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने-अपने घरों को प्रस्थान किया।

आयोजकों के अनुसार शिव महापुराण कथा का आयोजन 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचन विकास गौतम महाराज द्वारा किया जाएगा, जो भगवान शिव की महिमा, धर्म और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे।

कलश यात्रा के अवसर पर प्रशांत मावी एवं ओनम मावी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राहुल मावी एवं पारुल मावी ने सह-यजमान के रूप में धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त अतुल आनंद सिंह, कमलेश मावी, रोशनी सिंह, रिचा मिश्रा, मुनीता डेढ़ा, गीता नागर, पूजा, मोनिका, गुड़िया, ठाकुर मंजू सिंह, संजू यादव, रेखा सोलंकी, राजेश्वरी, रमेश नागर, अवनीश सिंह, प्रशांत शुक्ला, दिनेश सहित सेक्टर-37 के अनेक श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार आगामी सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।सेक्टर-37 के निवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।