भाजपा का 47वां स्थापना दिवस ग्रेटर नोएडा मंडल में धूमधाम से मनाया गया
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/04/2026): भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण दोहराया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए समर्पित एक मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए।

अर्पित तिवारी ने कहा कि, स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह संगठन की मजबूती और आत्ममंथन का भी दिन है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील पंडित, विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान, मुकेश दीक्षित, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुडी, पुनीत दीक्षित, आर्य कोरी, प्रभात अग्रवाल, अरुण मलेठा और भगवत प्रसाद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।