दनकौर में पुरानी दुश्मनी बनी हिंसा की वजह, दीनदयाल चौक पर दंपती और युवक पर हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/04/2026): दनकौर कस्बे के दीनदयाल चौराहे पर शनिवार को दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में रोककर किए गए हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पारसौल गांव के रहने वाले गजेंद्र और राहुल के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर गजेंद्र अपनी पत्नी अर्चना और बेटे महेश के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए दनकौर थाने जा रहे थे।
आरोप है कि जब वे दीनदयाल चौराहे के पास पहुंचे तो दूसरे पक्ष के राहुल, पंकज, मुनेंद्र उर्फ बंटी और धर्मवीर ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस और गाली-गलौज हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने अचानक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस हमले में गजेंद्र, उनके बेटे महेश और पत्नी अर्चना को चोटें आईं। अर्चना को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस ने राहुल और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।