New Delhi News (03 April 2026): AAP द्वारा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने और उन्हें सदन में बोलने का अवसर न देने को लेकर राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखे जाने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को राघव चड्ढा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो के जरिए साझा किया।
घटनाक्रम के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक रूप से सूचित किया था कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने का समय न दिया जाए। इससे पहले उन्हें पार्टी के राज्यसभा उपनेता पद से भी हटा दिया गया था। इस फैसले को लेकर पार्टी के भीतर असहमति और सियासी चर्चा का दौर शुरू हो गया है, जबकि विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।
अपने बयान में राघव चड्ढा ने कहा, “मुझे जब-जब पार्लियामेंट में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे टॉपिक उठाता हूं जिसे आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना, पब्लिक इश्यूज पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया, कोई गलती कर दी? आज मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को यह कहा है कि राघव चड्ढा के पार्लियामेंट में बोलने पर रोक लगा दी जाए।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं जब भी बोलता हूं, देश के आम आदमी की बात करता हूं एयरपोर्ट पर महंगे खाने से लेकर जोमैटो-ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं, खाने में मिलावट, टोल प्लाजा, बैंक चार्जेस, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक, टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज जैसे मुद्दे उठाए। इनसे जनता को फायदा हुआ, लेकिन इससे आम आदमी पार्टी का क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? मेरी आवाज को क्यों दबाना चाहेगा? आप लोग मुझे सपोर्ट करते हैं, मेरा हौसला बढ़ाते हैं मैं आपका धन्यवाद करता हूं। और जिन लोगों ने मुझे खामोश किया है, उनसे कहना चाहता हूं ‘मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वह दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।’ जय हिंद।”
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से राघव चड्ढा पार्टी कार्यक्रमों से नदारद नजर आ रहे थे, जिसके बाद अब पार्टी ने उन्हें राज्य सभा में उपनेता के पद से हटा दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।