गौतमबुद्ध नगर में गैस सप्लाई पर सख्ती, डीएम मेधा रूपम ने पारदर्शिता के दिए निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (03/04/2026): गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में गैस कंपनियों और अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था।

बैठक में डीएम मेधा रूपम ने बताया कि कई जगहों पर एनओसी नहीं मिलने के कारण पीएनजी कनेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए। जहां काम में दिक्कत आ रही है, वहां पुलिस से सहयोग दिलाने के भी निर्देश दिए गए। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी तहसीलों में एसडीएम न्यायिक को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं, ताकि गैस वितरण नियमों के अनुसार हो।

डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों ने बताया कि व्यापारिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार करीब 70% गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें पिछले साल की खपत का विवरण और पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन का प्रमाण देना होगा। यह सुविधा केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्होंने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

पीएनजी से जुड़ी जानकारी के लिए www.commerciallpg.in⁠� पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में संबंधित अधिकारी और गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।