युद्ध की स्थिति में अफवाहों से बचें, जरूरत पर ही ईंधन-गैस लें: सीएम योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (27/03/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों को लेकर लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर हर व्यक्ति पर पड़ेगा, इसलिए सभी को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संकट या चुनौती के समय नागरिकों को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार के फैसलों का समर्थन करना जरूरी है, ताकि बेहतर परिणाम सामने आ सकें।

रसोई गैस और ईंधन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी बारी आने पर ही गैस सिलेंडर लें और पहले से ही बुकिंग कराएं, जिससे समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन को पहले की तरह गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लिए भी अनावश्यक रूप से लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल आवश्यकता होने पर ही ईंधन लेने जाएं और किसी भी तरह की अफवाह या दुष्प्रचार से बचें।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में स्थिति सामान्य है और त्योहारों को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने वासंती नवरात्रि और रामनवमी के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।