डेल्टा-1 में महिलाओं के लिए ‘पिंक जिम’ की शुरुआत, सुरक्षित माहौल के साथ फिटनेस पर फोकस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/03/2026): ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित कावेरी सिटी सेंटर की दूसरी मंजिल पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार ‘पिंक जिम’ की शुरुआत की गई है। यह जिम महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और बिना किसी हिचकिचाहट के फिटनेस करने का माहौल देने के उद्देश्य से खोला गया है। जिम में स्ट्रेंथ बिल्डिंग एक्सरसाइज, क्रॉसफिट, कार्डियो सेक्शन, मल्टी-यूटिलिटी रूम, योग, ज़ुम्बा और मेडिटेशन की कक्षाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही वॉशरूम में शॉवर और स्टीम रूम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे महिलाओं को डिटॉक्स की सुविधा मिलती है।

जिम का संचालन सप्ताह के सातों दिन किया जाता है, जिसमें सोमवार से शनिवार सुबह 5:30 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर के सेशन्स भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हार्मोनल समस्याएं, PCOD और PCOS जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया जाता है।

टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में नीति श्रीवास्तव ने कहा कि इस जिम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, फिट और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि सामान्य जिम में पुरुषों की संख्या अधिक होने के कारण कई महिलाएं असहज महसूस करती हैं और जिम नहीं जा पातीं, इसी कारण महिलाओं के लिए अलग से इस जिम की शुरुआत की गई। उन्होंने यह भी कहा कि एक ऐसा स्पेस तैयार करना जरूरी था, जहां महिलाएं बिना किसी हिचकिचाहट और डर के अपने फिटनेस पर ध्यान दे सकें, क्योंकि कई महिलाएं इसी कारण जिम जाने से बचती हैं।

प्राची ने बताया कि वह शुरुआत से ही इस जिम से जुड़ी हैं और यहां महिलाओं को अपनी सुविधा के अनुसार बिना किसी परेशानी के वर्कआउट करने का सुरक्षित माहौल मिलता है। सरिता ने कहा कि यहां ट्रेनर द्वारा लगातार मोटिवेशन मिलता है, जिससे नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की प्रेरणा मिलती है और जिम आने का अनुभव सकारात्मक रहता है।

साक्षी ने कहा कि यहां का माहौल घर जैसा महसूस होता है और यूनिसेक्स जिम की तुलना में यहां किसी तरह की असहजता या हिचकिचाहट नहीं होती, जिससे महिलाएं आराम से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे पाती हैं।

ट्रेनर सरिता ने कहा कि महिलाओं के लिए वेट ट्रेनिंग बेहद जरूरी है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत कम होती जाती है और 30 वर्ष के बाद यह प्रक्रिया तेज हो जाती है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से सप्ताह में तीन से चार दिन जिम आने और निरंतरता बनाए रखने से नींद, पोषण अवशोषण और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से जिम से जुड़ने की अपील की।

67 साल की महिला भी यहाँ आती हैं, जो दिखाता है कि इस जिम में हर उम्र की महिलाएं फिटनेस के लिए आती हैं।

जिम प्रबंधन के अनुसार भविष्य में बॉक्सिंग, मैट पिलेट्स, किक-बॉक्सिंग और डांस गतिविधियों जैसे भांगड़ा व पारंपरिक नृत्य को भी शामिल करने की योजना है। साथ ही जिम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए इंस्टाग्राम हैंडल @pinkgym.official के माध्यम से अपडेट साझा किए जाते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।