New Delhi News (23 March 2026): दिल्ली विधानसभा के बाहर सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना ने पुलिस और सरकार के खिलाफ तीखा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों को विधानसभा में प्रवेश करने से रोका जा रहा है और परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। आतिशी ने कहा कि “हमें दिल्ली की जनता ने चुना है, लेकिन बीजेपी चाहती है कि हम उनकी आवाज ना उठाएं।”
आतिशी ने दिल्ली की बुनियादी समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी है और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए जारी किए जाने वाले कार्ड भी समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विपक्ष की नेता ने बीजेपी सरकार के बजट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ₹1 लाख करोड़ के बजट का खूब प्रचार किया था, लेकिन जमीन पर उसका असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। आतिशी ने यह भी पूछा कि पालम में हुए अग्निकांड के दौरान सरकार की व्यवस्था कहां थी और अगर समय पर उचित कदम उठाए जाते तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।
आतिशी ने सरकार पर “सत्ता की हवस” का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाता रहेगा और किसी भी दबाव में चुप नहीं बैठेगा। इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर से सियासी गर्मी बढ़ा दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।