दिल्ली बनेगी मेडिकल एजुकेशन हब: अस्पतालों के एकीकरण से बढ़ेंगी MBBS-PG सीटें
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22 मार्च 2026): दिल्ली को चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) और शोध (Research) का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों के एकीकरण (Hospital Integration) की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare Services) में सुधार होगा, बल्कि एमबीबीएस (MBBS) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG Seats) सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि Guru Teg Bahadur Hospital, Delhi State Cancer Institute और Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital को एकीकृत कर All India Institute of Medical Sciences मॉडल पर एक स्वायत्त संस्थान (Autonomous Institute) विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही Institute of Human Behaviour and Allied Sciences को NIMHANS-2 के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पीजी सीटों में बड़े स्तर पर वृद्धि करना है, ताकि अधिक से अधिक डॉक्टरों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण मिल सके। विभिन्न अस्पतालों के विभागों और फैकल्टी (Faculty Integration) को जोड़कर उनकी क्षमता के अनुसार सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। मेडिकल नियमों के अनुसार एक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की क्षमता के आधार पर सीटों में स्वतः वृद्धि संभव होगी।
सरकार के अनुसार रेडियोलॉजी (Radiology), पैथोलॉजी (Pathology) और एनेस्थीसिया (Anaesthesia) जैसे विभागों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। अनुमान है कि रेडियोलॉजी में सीटें बढ़कर लगभग 22, पैथोलॉजी में 26 और एनेस्थीसिया में करीब 48 तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा खाली पड़े पदों को भरने से भी सीटों में वृद्धि होगी।
कुछ विशेष विभागों में, जहां अभी पीजी सीटें उपलब्ध नहीं हैं, वहां नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और आईसीयू (ICU) जैसे क्षेत्रों में करीब 26 नई सीटें जोड़ी जा सकती हैं, जबकि राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियक सर्जरी (Cardiac Surgery) जैसे विभागों में लगभग 14 नई सीटों की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में बिस्तरों (Hospital Beds), मरीजों की संख्या और फैकल्टी बढ़ने के साथ एमबीबीएस सीटों में भी वृद्धि का रास्ता खुलेगा। इसके लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, हॉस्टल और लेक्चर थिएटर जैसी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाएगी और छात्रों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण (Advanced Training) के साथ बेहतर रिसर्च अवसर प्रदान करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।