28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ, क्या बोले जेवर विधायक?
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/03/2026): बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के पश्चात जनपद गौतमबुद्ध नगर में एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में, 17 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सभागार में जनपद के सभी संबंधित विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जेवर विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण न केवल जेवर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यह आयोजन जन-उत्सव का रूप ले सके।

उन्होंने आगे कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा और रोजगार, निवेश तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।