दिल्ली और इंदौर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का ऐलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 March 2026): दिल्ली के पालम और इंदौर में हुए हुए दुखद अग्निकांड पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। दिल्ली के पालम और इंदौर में हुए इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां राम मार्केट स्थित चार मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। यह इमारत एक कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम के साथ-साथ आवासीय परिसर भी थी। आग तेजी से फैलती चली गई और इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। मौके पर दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी एक भयावह अग्निकांड सामने आया। बंगाली चौराहा क्षेत्र की बृजेश्वरी कॉलोनी में कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे इमारत का हिस्सा भी ढह गया। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों घटनाओं पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

इन घटनाओं ने एक बार फिर शहरी इलाकों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं के बीच विशेषज्ञ बेहतर सुरक्षा उपाय, नियमित जांच और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।