फरवरी 2026 में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% हुई, महिलाओं की स्थिति में सुधार

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/03/2026): देश में बेरोजगारी दर में फरवरी 2026 के दौरान मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में बेरोजगारी दर 4.9% रही, जो जनवरी में 5% थी।

इस गिरावट की प्रमुख वजह महिलाओं की बेरोजगारी दर में आई कमी रही। फरवरी में महिला बेरोजगारी दर घटकर 5.1% हो गई, जबकि जनवरी में यह 5.6% थी। वहीं पुरुषों की बेरोजगारी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 4.8% पर स्थिर रही।

शहरी क्षेत्रों में भी बेरोजगारी दर में सुधार देखने को मिला है। फरवरी में शहरी बेरोजगारी दर 6.6% दर्ज की गई, जो जनवरी में 7% थी। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 4.2% पर स्थिर बनी रही।

ये आंकड़े पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के तहत जारी किए गए हैं, जो देशभर में रोजगार और बेरोजगारी के रुझानों को ट्रैक करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।