हरदीप सिंह पुरी की बेटी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि मुकदमा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 March 2026): केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी ने उनका नाम कुख्यात कारोबारी जेफरी एपस्टिन से जोड़ने वाले ऑनलाइन कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि याचिका दायर की है। याचिका में सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सामग्री को हटाने की मांग की गई है। अदालत इस मामले पर सत्रह मार्च को सुनवाई कर सकती है।

याचिका में कहा गया है कि विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर उनका नाम एपस्टीन से जोड़कर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि इन आरोपों से उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर उन्होंने दस करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी की है।

याचिकाकर्ता के अनुसार बाईस फरवरी से कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया साइटों पर ऐसे कंटेंट सामने आ रहे हैं जिनमें उनका नाम एपस्टीन के कथित अंतरराष्ट्रीय यौन शोषण रैकेट से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि X, Google, Meta Platforms और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें बदनाम करने वाली सामग्री साझा की गई है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि कुछ ऑनलाइन पोस्ट में दावा किया गया कि वह ‘रियल पार्टनर्स एलएलसी’ नामक कंपनी में काम करती थीं और उस समय एपस्टीन तथा उसके सहयोगियों द्वारा उस कंपनी को वित्तीय सहायता दी जाती थी। इसके अलावा कुछ आरोपों में यह भी कहा गया कि रॉबर्ट मिलर्ड नामक व्यक्ति ने उनके साथ मिलकर लेहमैन ब्रदर्स के पतन की साजिश रची थी। याचिकाकर्ता ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और तथ्यहीन बताया है।

याचिका में आगे कहा गया है कि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि वह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हैं, जो पहले भारतीय विदेश सेवा में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं। गौरतलब है कि एपस्टीन फाइल्स में कथित रूप से पुरी का नाम सामने आने के बाद संसद में भी इस मुद्दे को लेकर कई बार हंगामा हो चुका है ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।