Bharat TEX 2026: डॉ राकेश कुमार के मॉडल की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की जमकर तारीफ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 March 2026): भारत के प्रमुख वैश्विक वस्त्र सम्मेलन “भारत टेक्स 2026” (Bharat TEX 2026) के आयोजन की औपचारिक शुरुआत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन वैश्विक वस्त्र अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती नेतृत्व भूमिका का प्रतीक है। उद्योग, सरकार और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भारत टेक्स को एक व्यापक वैश्विक मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां फाइबर और यार्न से लेकर कपड़े, परिधान, तकनीकी वस्त्र और सतत नवाचार तक संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह मेगा आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस बार के आयोजन में 3,500 से अधिक प्रदर्शकों, 140 से अधिक देशों के करीब 7,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,30,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शनी में फाइबर, यार्न, कपड़े, परिधान, फैशन, घरेलू वस्त्र, तकनीकी वस्त्र, हस्तशिल्प, हथकरघा और आधुनिक विनिर्माण तकनीकों सहित संपूर्ण वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विशेष रूप से इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा; के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि वे हैंडलूम को व्यापार से जोड़ने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने कहा कि देश में कई नए युवा इस क्षेत्र में आ रहे हैं, जो हैंडलूम को नए रूप में विकसित कर रहे हैं। ये युवा लोन लेकर काम कर रहे हैं और डिजाइन के स्तर पर भी नए प्रयोग कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक हथकरघा उद्योग को आधुनिक स्वरूप मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में देश में बनने वाले कपड़ों के बारे में समग्र जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कौन सा कपड़ा कितना बन रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे वस्त्र उत्पादन से जुड़ा डेटा कैप्चर किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस दिशा में लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गिरिराज सिंह ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हैंडलूम उद्योग एक नए अवतार में सामने आएगा और हर कपड़े का एक नया आयाम देखने को मिलेगा, जिससे भारत का वस्त्र क्षेत्र वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राकेश जी ने अभी हब एंड स्पोक मॉडल रखा है। वो एक यूरोप में भी हम बनाने जा रहे है। ताकि यह प्लेटफार्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन जाए जो अनजाने को रास्ता दिखाए, जानकारी को आगे बढ़ाने के लिए। यह काम केवल 14 से 17 नहीं बल्कि 24×7 काम करे।।

ज्ञात हो कि हस्तशिल्प निर्यात एवं वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में डॉ राकेश कुमार का योगदान सराहनीय है। ये कोई पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके कामों की सार्वजनिक रूप से चर्चा एवं सराहना की है, बल्कि पूर्व में भी कई मंचों पर वे डॉक्टर राकेश कुमार के कार्यों की एवं उनके प्रयासों की सराहना कर चुके हैं। इतना ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा जैसे दिग्गजों ने भी कई मंचों से डॉक्टर राकेश कुमार के कार्यों एवं उनके मॉडल की प्रशंसा कर चुके हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।