केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने AAP सरकार पर बोला हमला, पार्टी के 20 फीसदी विधायक जेल जा चुके हैं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जनवरी 2025): दिल्ली में विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने AAP सरकार के विधायकों और मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वर्तमान दिल्ली सरकार के 70 में से 20% विधायक जेल जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि जेल जाने वालों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को घेरा और उनके सभी जेल जा चुके विधायकों को आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की काली करतूतें ऐसी हैं कि पहुंचते –पहुंचते एक– एक नाम का विरोध होगा।

सिंधिया ने कहा कि इनके 15 विधायक जेल गए हैं, 8 मंत्री जेल गए हैं, उपमुख्यमंत्री जेल गए हैं और मुख्यमंत्री भी जेल गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बात तो छोड़ो भारत के किसी भी राज्य के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है। यहां तो दिल्ली के 70 में से 20% विधायक जेल गए हैं।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही सियासी आरोप प्रत्यारोप में भी तल्खी बढ़ रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।