बैंकिंग फ्रॉड और डेटा लीक पर राज्यसभा में राघव चड्ढा का सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (05/03/2026): राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने देश में तेजी से बढ़ रहे बैंकिंग फ्रॉड और डेटा सुरक्षा के मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पिछले एक साल में बेहद तेज़ वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 में साइबर फ्रॉड की लगभग 75,800 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो वर्ष 2024 में बढ़कर करीब 9,20,000 तक पहुंच गईं। इस तरह बैंकिंग फ्रॉड के मामलों में लगभग 285 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन घटनाओं के कारण लोगों को करीब 2100 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसमें सबसे अधिक शिकायतें UPI से जुड़े फ्रॉड की सामने आई हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि, बैंकिंग धोखाधड़ी के साथ-साथ डेटा की सुरक्षा भी एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग बैंक में खाता खोलते समय अपना पैन कार्ड, नाम, पता और जन्मतिथि जैसी निजी जानकारी देते हैं, तो क्या बैंक इस संवेदनशील डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रख पा रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बैंकिंग सिस्टम के भीतर से ही यह डेटा मार्केटिंग कंपनियों, क्रेडिट कार्ड कंपनियों और लोन देने वाली एजेंसियों तक पहुंच रहा हो।

उन्होंने डेटा लीक के कुछ उदाहरण भी सामने रखे। वर्ष 2019 में State Bank of India के लगभग 30 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा वर्ष 2021 में MobiKwik के करीब 8.2 टीबी KYC डेटा के लीक होने की भी खबर सामने आई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे डेटा लीक का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई देता है, जहां लगातार मार्केटिंग कॉल के जरिए क्रेडिट कार्ड, लोन या प्रॉपर्टी बेचने की कोशिश की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों की निजी जानकारी आखिर इन कंपनियों तक पहुंचती कैसे है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।