बड़ी खबर: महरौली-बदरपुर रोड पर धू-धू कर जली DTC की इलेक्ट्रिक बस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 March 2026): राजधानी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब DTC की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। घटना दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर हुई, जहां बस में पहले धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

जानकारी के मुताबिक यह बस रूट नंबर 544 पर आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर के बीच चलती है। दोपहर 12:57 बजे आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस को धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी या बैटरी सिस्टम में गड़बड़ी की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच इस घटना ने इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।