दिल्ली के बुराड़ी में होली के जश्न में खूनी झड़प, युवक की मौत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 March 2026); उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के जश्न के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस हिंसक घटना में नेपाल नाम के एक युवक की चाकू से हमला किए जाने के बाद मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंग खेलने के दौरान कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट और फिर चाकूबाजी तक पहुंच गई।
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।