New Delhi News (03 March 2026): होली के मद्देनज़र राजधानी में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ के तहत व्यापक अभियान चलाया। “बुरा न मानो, सख्ती है” संदेश के साथ पिछले 48 घंटों में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान स्ट्रीट क्राइम और हुड़दंग पर रोक लगाना प्राथमिकता है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में होली मना सकें।
एक और दो मार्च को साउथ और साउथ-ईस्ट जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 200 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 4000 संदिग्धों को राउंड-अप कर पूछताछ की गई। 70 से अधिक घोषित अपराधियों को हिरासत में लिया गया और 4 भगोड़े आरोपियों को दबोचा गया। आर्म्स एक्ट के तहत 36 अवैध हथियार भी बरामद किए गए।
शराब तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी सख्ती की गई। पुलिस ने 16,000 से अधिक शराब की बोतलें/पैक जब्त किए और 550 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही 475 से अधिक लावारिस वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।
होली के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहेंगे। शहर के 60 प्रमुख पॉइंट्स पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग होगी, 60 ईआरवी और क्यूआरटी टीमें तैनात रहेंगी तथा 100 से ज्यादा पुलिस बाइक गश्त करेंगी। संवेदनशील इलाकों में रिजर्व फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।