CAIT – RASNA की ऐतिहासिक साझेदारी: ‘लोकल टू ग्लोबल’ मिशन को मिलेगी नई रफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (02 मार्च 2026): आत्मनिर्भर भारत (Self-Reliant India) और वोकल फॉर लोकल–लोकल टू ग्लोबल (Local to Global) के राष्ट्रीय अभियान को मजबूत आधार देने की दिशा में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स Confederation of All India Traders (कैट) ने रसना प्राइवेट लिमिटेड Rasna Private Limited के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है। नई दिल्ली में हुए इस करार को स्वदेशी व्यापार (Indigenous Trade) और एमएसएमई सशक्तिकरण (MSME Empowerment) की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस समझौते पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, रसना ग्रुप के चेयरमैन पिरूज़ खंबट्टा तथा आई पॉइंट वेंचर्स प्रा. लि. iPoint Ventures Pvt Ltd के सीईओ राजीव मलिक ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर चांदनी चौक से सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
समझौते के तहत तीनों संस्थाएं संयुक्त रूप से व्यापार विस्तार (Business Expansion), डिजिटल सॉल्यूशंस (Digital Solutions), स्किल डेवलपमेंट (Skill Development), प्रशिक्षण (Training) और माइक्रो एंटरप्राइज इनक्यूबेशन (Micro Enterprise Incubation) जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य रसना के बेवरेज उत्पादों को देश के गांवों और कस्बों तक पहुंचाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार देना है।
कैट द्वारा आयोजित होने वाला भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव भारत की विनिर्माण क्षमता (Manufacturing Capacity), रिटेल नेटवर्क (Retail Network) और निर्यात संभावनाओं (Export Potential) को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।
इस अवसर पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह साझेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विज़न को गति देने वाली है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के माध्यम से दुनिया की भारत के प्रति धारणा बदलेगी और देश एक सशक्त उत्पादक एवं निर्यातक राष्ट्र के रूप में उभरेगा।
कैट–रसना की यह साझेदारी भारतीय बी2बी डिजिटल पोर्टल (B2B Digital Portal) लॉन्च करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देशभर के रिटेलर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे और उन्हें प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध होंगे।
यह करार उद्योग और व्यापार समुदाय के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक है, जो स्वदेशी अर्थव्यवस्था (Swadeshi Economy) को नई ऊर्जा देने और रोजगार सृजन (Employment Generation) को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।