New Delhi News (01/03/2026): आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच बयानबाजी ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने हाल ही में कांग्रेस मजदूर महारैली (Congress Workers Rally) में कहा कि “केजरीवाल जी रोने-धोने से काम नहीं चलेगा। अगर अन्याय के खिलाफ लड़ना है तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जैसे लड़ो। केजरीवाल कहते हैं कि मेरी इज्जत चली गई और मैं नेक आदमी हूं।”
AAP ने खड़गे के आरोपों को कड़ा विरोध किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनके नेताओं को जेल इसलिए जाना पड़ा क्योंकि उन्होंने सत्ता के साथ कभी समझौता नहीं किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के कई बड़े-बड़े घोटालों के बावजूद उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा क्योंकि कांग्रेस ने भाजपा (BJP) के साथ समझौता कर लिया।
AAP ने जोर देकर कहा कि “कांग्रेस वाले भाजपा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां भाजपा को जरूरत होती है, आपकी कांग्रेस वहां खड़ी होती है। कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, असम और दिल्ली समेत कई राज्यों में भाजपा ने कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई और चला रही है।”
पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ने किसी सत्ता से समझौता नहीं किया, इसलिए वे कट्टर ईमानदार हैं, जबकि कांग्रेस सत्ता के साथ समझौता कर भ्रष्टाचार की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक विश्लेषक यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या AAP और कांग्रेस एवं अन्य के बीच गठबंधन INDIA Alliance फिर से दरार का सामना करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।