New Delhi News (25 फरवरी, 2026): दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में मेट्रो स्टेशन परिसर में लगाए गए अस्थायी कियोस्कों को लेकर व्यापारियों और मेट्रो प्रशासन के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है। कल दोपहर 3:30 बजे तीन प्रमुख व्यापारिक संगठनों — Sarojini Market Shopkeepers Association, Sarojini Nagar Mini Market Traders Association और Sarojini Nagar Vegetable and General Traders Association के आह्वान पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
व्यापारियों का कहना है कि Sarojini Nagar Metro Station परिसर में स्थापित अस्थायी कियोस्कों के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं और बाजार क्षेत्र में भीड़ व अव्यवस्था बढ़ रही है। उनका आरोप है कि पहले से अतिक्रमण और भीड़ की समस्या से जूझ रहे बाजार में अतिरिक्त संरचनाएं लगाने से यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को असुविधा हो रही है तथा व्यापार पर सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारिक संगठनों ने पैदल मार्ग पूरी तरह खाली कराने, कियोस्कों की समीक्षा कर हटाने तथा भविष्य में किसी भी नए ढांचे से पहले व्यापारियों की सहमति लेने की मांग उठाई।
वहीं, इस पूरे मामले में DMRC ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि कियोस्कों को केवल अनुमत परिसर (permitted premises) के भीतर ही स्थान आवंटित किया गया है। मेट्रो प्रशासन के अनुसार स्टेशन क्षेत्र के अंदर भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), आपदा प्रबंधन (Disaster Management) तथा सुचारु यातायात प्रवाह (Traffic Flow) से संबंधित सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है। DMRC ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर यातायात या भीड़ अनुशासन बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी में शामिल नहीं है।
फिलहाल यह मुद्दा बाजार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन की रणनीति पर विचार करेंगे, जबकि मेट्रो प्रशासन का कहना है कि वह नियमों के दायरे में ही कार्य कर रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।