कक्षा पाँचवी के अविरल ने जीता राष्ट्रीय मंच, रोल बॉल चैंपियनशिप में चमका समसारा विद्यालय का सितारा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25 फरवरी 2026): समसारा विद्यालय के लिए गर्व का क्षण तब आया जब कक्षा पाँचवी के छात्र अविरल का चयन 11 वर्ग में आयोजित 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी के बीच तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

15th Mini National Roll Ball Championship में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अविरल ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान उनके शानदार खेल और अनुशासन को देखते हुए Roll Ball Sports Association ने उन्हें विशेष जर्सी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि को पाकर अविरल बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और विद्यालय के शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वे इस मुकाम तक पहुंचे।

समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति बत्रा ने अविरल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों से खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने भी अविरल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।