प्राधिकरणों के खिलाफ जल्द होगा बड़ा महा आंदोलन: राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (22/02/2026): भारतीय किसान यूनियन के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना का नोएडा के सिलारपुर गांव में अमित भाटी के निवास पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान डीजे, ढोल-नगाड़ों, पगड़ी बांधकर, फूलमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, किसान और मजदूर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान आबादी निस्तारण, किसान कोटे के प्लॉट और अन्य स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जिले के प्राधिकरणों उनकी शिकायतों का समाधान नहीं कर रहा। उनका आरोप है कि पुरानी आबादियों में बने मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस देकर लोगों को डराया जा रहा है, जिससे वे भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।
इस अवसर पर पवन खटाना ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण उद्योगपतियों और बिल्डरों को जमीन उपलब्ध करा रहा है, लेकिन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और स्थानीय लोगों को उद्योगों में रोजगार भी नहीं मिल रहा।

उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्राधिकरण के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा और समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में राजे प्रधान, गजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नागर, राजीव मलिक, सुन्दर तंवर, सूबे राम, मास्टर चाहत, मास्टर बेली भाटी, गुलाब, अजीत बाबा, प्रदीप नागर, धर्मपाल स्वामी, धर्मेंद्र, राजमल, विनोद पंडित, इंद्रीश चेची, अमित डेढ़ा, ललित चौहान, सोबी ककराला, अमित, सचिन, गजराज भाटी, अरविंद लोहिया, सत्ते भाटी, सचिन नागर, योगेश भाटी, संदीप खटाना, सुंदर खटाना, सोनू, राकेश चौधरी, चिराग, कपिल तंवर, अविनाश तंवर, योगी नंबरदार, लाला चौधरी, नरेंद्र नागर, सोनू कसाना सहित सैकड़ों किसान-मजदूर उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।