Noida News (19/02/2026): नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार से तीन दिवसीय 26वें अंतरराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज ‘इनबुश वर्ल्ड समिट 2026’ का आयोजन शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया।
समिट का विषय “भविष्य का निर्माण: सीमाओं को मजबूत करना, उद्देश्य, लोगों और साझेदारी के जरिए तरक्की को ताकत देना” रखा गया है। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिभागियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जब विकसित भारत का सपना साकार होगा, तब वर्तमान पीढ़ी अग्रिम पंक्ति में होगी। इसलिए युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे देश को आगे ले जाने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा, “विकसित भारत के निर्माण के समय न मैं रहूंगा और न ही हमारी पीढ़ी के लोग प्रमुख भूमिका में होंगे, बल्कि उस समय आप अग्रिम पंक्ति में होंगे। इसलिए आपकी पीढ़ी पर बड़ी जिम्मेदारी है।”
केंद्रीय मंत्री ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि, इतिहास गवाह है कि हर पीढ़ी ने अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। 21वीं सदी का पहला चौथाई भाग पूरा हो चुका है और अब दूसरा चरण शुरू हो रहा है, जो भारत के लिए निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि बचपन से भारत को एक विकासशील देश के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन अब मिशन 2047 के तहत हर क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से काम किया जा रहा है ताकि भारत विकसित राष्ट्र बन सके।
युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि, आने वाले दशकों में नीति निर्माण और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जिम्मेदारी आज के छात्रों के हाथों में होगी। इसलिए जब वे जिम्मेदारी संभालें, तो उनके लक्ष्य भी बड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा, सीख और प्रशिक्षण भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी है।
उन्होंने आगे कहा कि, देश के सामने विभिन्न क्षेत्रों में अनेक चुनौतियां आएंगी, लेकिन भारत हर चुनौती के लिए तैयार है। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है, लेकिन संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का कार्य युवा शक्ति ही करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।