संजय सिंह का अनुराग ठाकुर पर पलटवार: जिन्ना की कब्र पर माथा टेकने वाले हमें देशभक्ति न सिखाएं
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेताओं और उनके पूर्वजों का इतिहास देशद्रोही गतिविधियों से भरा हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जिन्ना की कब्र पर माथा टेकने वाले” हमें देशभक्ति न सिखाएं।
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अफजल गुरु को शहीद मानने वालों के साथ सरकार बनाई और ऐसे लोगों को समर्थन दिया है जो देशद्रोह के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में “गोली मारो” जैसे नारे देने वाले नेता अब देशभक्ति की शिक्षा देने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि “मोदी जी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत बुलाकर उनकी मेहमाननवाजी की। यह वही लोग हैं जो जिन्ना की कब्र पर माथा टेकते हैं और उनके विचारों का सम्मान करते हैं।”
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनके नेताओं और उनके पूर्वजों का इतिहास देशद्रोह का रहा है। संजय सिंह ने कहा, “ऐसे लोगों से हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है।”
यह बयान अनुराग ठाकुर के एक विवादित बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं पर देशभक्ति के मुद्दे पर सवाल उठाए थे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।