ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में “हाउ टू क्रैक एप्टीट्यूड टेस्ट” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सीएसई विद्यार्थियों के लिए “हाउ टू क्रैक एप्टीट्यूड टेस्ट” विषय पर एक अत्यंत इंटरएक्टिव एवं प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के रमन हॉल में किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रवीण चंद्रा, सीनियर रीजनल हेड, टी.आई.एम.ई. रहे। उन्होंने न केवल क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाए, बल्कि छात्रों को लाइव प्रैक्टिस प्रश्न, क्विक ट्रिक्स और शॉर्टकट मेथड्स भी सिखाए।

कार्यशाला के दौरान प्रश्न–उत्तर सत्र को विशेष रूप से इंटरएक्टिव रखा गया, जिसमें छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, कैंपस प्लेसमेंट, समय प्रबंधन और इंटरव्यू में आने वाली वास्तविक चुनौतियों से जुड़े प्रश्न पूछे। चंद्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ करियर की दिशा में भी मजबूत बनाती हैं। डीन अकादमिक्स एवं प्रोफेसर (सीएसई एवं एलाइड ब्रांचेज) डॉ. विष्णु शर्मा ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (सीएसई) डॉ. जया सिन्हा, प्रोफेसर डॉ. संध्या उमराव तथा प्रोफेसर डॉ. निशांत गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्लेसमेंट इंटरव्यू के लिए व्यावहारिक रणनीतियों, तेज सोच, सही समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से लैस करना था।

टिप्पणियाँ बंद हैं।