New Delhi News (13 February 2026): पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। मामला पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का था। Delhi Police की क्राइम ब्रांच शक्करपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए असद गैंग के सरगना समेत तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया। तीनों आरोपी मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में वांटेड बताए जा रहे हैं।
पुलिस को इनपुट मिला था कि मेरठ का कुख्यात असद गैंग अपने साथियों के साथ उस्मानपुर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने इलाके में ट्रैप लगाया। जैसे ही तीनों बदमाश बाइक पर पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर सरेंडर करने को कहा। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई।
जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की ओर से चली एक गोली एक सब-इंस्पेक्टर को छूते हुए निकल गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उनकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मेरठ में आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे थे और लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी। आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। Delhi Police का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और राजधानी में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।