National News (12/02/2026): ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट अब भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी इस साल मई या जून के आसपास बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार कर रही है। अगर यह परीक्षण सफल रहता है तो साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसे अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट ने साल, 2024 के अंत में 10 मिनट की ग्रोसरी डिलीवरी सेगमेंट में कदम रखा था और अब कंपनी फूड डिलीवरी के जरिये अपने क्विक कॉमर्स नेटवर्क को और मजबूत करना चाहती है। कंपनी की रणनीति तेज डिलीवरी, मजबूत लॉजिस्टिक्स और मौजूदा ग्राहक आधार का फायदा उठाने की हो सकती है।
भारत का ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार वित्त वर्ष 2025 में करीब 9 अरब डॉलर का आंका गया है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार, यह बाजार वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 25 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ऐसे में इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना हैं|
इस बाजार पर ज़ोमैटो (Eternal के स्वामित्व में) और स्विगी का दबदबा है। इसके अलावा रैपिडो की ‘ओनली’ और सरकार समर्थित प्लेटफॉर्म के जरिये कुछ छोटे खिलाड़ी भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट की संभावित एंट्री से इस सेक्टर में मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।