Noida News (10/02/2026): सेक्टर-51 नोएडा में व्याप्त बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 कार्यालय, सेक्टर-19 में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान वर्क सर्किल-3 के सीनियर मैनेजर राजकमल और असिस्टेंट मैनेजर शुभम के साथ विस्तार से चर्चा की गई तथा समस्याओं के समाधान हेतु एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया।
बैठक में सेक्टर-51 की जर्जर सड़कों, टूटी नालियों, फुटपाथों की बदहाली और सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि क्लाउड नाइन अस्पताल के समीप सी-ब्लॉक की सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की तत्काल री-सर्फेसिंग कराने के साथ-साथ फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल लगवाने और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त सेक्टर-51 की ग्रीन बेल्ट और पार्कों के चारों ओर फुटपाथों पर इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने का अनुरोध किया गया, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिल सके। C-7 कम्युनिटी सेंटर के सामने, केंद्रीय विहार की बाउंड्री के साथ-साथ, दूसरी ओर अस्पताल और पार्क की दिशा में भी फुटपाथ निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक में सेक्टर की कई नालियों के टूटे होने और खुले पड़े होने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधियों ने इन नालियों की शीघ्र मरम्मत कर उन पर एफसी कवर लगवाने की मांग की, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके और स्वच्छता बनी रहे।
C-7 कम्युनिटी सेंटर में किचन निर्माण से जुड़े उस टेंडर पर भी चर्चा हुई, जो पहले ही स्वीकृत हो चुका है। अधिकारियों से आग्रह किया गया कि टेंडर के माध्यम से कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। इसके साथ ही सेक्टर की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण की समस्या को गंभीर बताते हुए उसे हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इन मांगों पर शीघ्र अमल कर सेक्टर-51 की नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।