New Delhi News (04 February 2026): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के वक्तव्य पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और सदन की मर्यादा व भाषा पर सवाल खड़े किए। सिरसा ने कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च मंच पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सदन में एक सिख मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर किसी को “गद्दार” कह रहे हैं तो यह पूरी तरह अस्वीकार्य है, क्योंकि एक सिख सरदार कभी गद्दार नहीं हो सकता। सिरसा ने आरोप लगाया कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल यह दिखाता है कि कांग्रेस की मानसिकता में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है।
सिरसा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सिखों के प्रति कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गद्दारी का इतिहास गांधी परिवार से जुड़ा रहा है और दरबार साहिब पर तोप से हमला जैसी घटनाएं कांग्रेस शासन में हुईं। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने दल के अतीत पर नजर डालनी चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।