कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला: नरवणे की किताब को लेकर संसद में क्यों मचा हंगामा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 February 2026): कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि BJP खुद को आतंकवाद से लड़ने वाली पार्टी बताती है, लेकिन एक किताब के एक Quote से डर जाती है। पार्टी के मुताबिक यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अगर सरकार अपने फैसलों और नीतियों पर भरोसा रखती है, तो फिर एक पूर्व सेना प्रमुख की किताब के हवाले से संसद में चर्चा से क्यों घबराया जा रहा है।

इस पूरे विवाद के केंद्र में पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘Four Stars of Destiny’ है। कांग्रेस का दावा है कि इस किताब में लिखी कुछ बातें सरकार को असहज करती हैं, इसलिए उसे संसद में Quote करने से रोका जा रहा है। पार्टी ने पूछा कि आखिर किताब में ऐसा क्या लिखा है, जिससे सरकार के लोग इतने घबरा रहे हैं कि उसे पढ़ने और उस पर चर्चा करने तक की अनुमति नहीं दी जा रही।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी जनरल नरवणे की किताब का Quote देना चाहते थे, लेकिन मोदी सरकार के लोगों ने उन्हें बोलने नहीं दिया। कांग्रेस के मुताबिक यह केवल एक नेता को रोकने का मामला नहीं है, बल्कि संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक बहस को दबाने की कोशिश है। पार्टी ने कहा कि सरकार सवालों से भाग नहीं सकती और देश को यह जानने का हक है कि आखिर सच्चाई क्या है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।