विधायकों के हेल्थ चेकअप से जागरूकता, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता पहुंचे सेंट परमानंद अस्पताल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 February 2026): दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधायकों के हेल्थ चेकअप के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कश्मीरी गेट स्थित सेंट परमानंद अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का जायजा लिया और चिकित्सकों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह पहल दिल्ली विधानसभा के विधायकों से चर्चा के बाद शुरू की गई है, जिसके तहत वार्षिक हेल्थ चेकअप की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन पांच विधायक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए आएंगे, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान और रोकथाम हो सके।
उन्होंने यह भी जोर दिया कि हेल्थ चेकअप केवल जनप्रतिनिधियों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह अभियान एक जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।