Union Budget 2026: आज पेश होगा आम बजट, जानिए समय, लाइव देखने के तरीके और संसद सत्र की पूरी जानकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (01 फरवरी 2026): आज 1 फरवरी 2026 को पूरे देश की नजर संसद भवन पर टिकी हुई है, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट के जरिए सरकार देश की आर्थिक दिशा, विकास की प्राथमिकताओं और नीतिगत फैसलों का नया खाका पेश करेगी। बजट को लेकर आम जनता से लेकर उद्योग जगत तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बजट पेश करने से पहले प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचकर लोकसभा में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। परंपरा के अनुसार यह भाषण करीब एक से डेढ़ घंटे तक चल सकता है। यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा, जिससे वह ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी।

अगर आप बजट का सीधा प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके लिए कई माध्यम उपलब्ध हैं। टेन न्यूज नेशनल यूट्यूब चैनल (Ten News National Youtube Channel) पर बजट भाषण बिना किसी बाधा के लाइव प्रसारण किया जाएगा, साथ ही बजट से जुड़े सभी छोटी-बड़ी जानकारियों के लिए आप hindi.tennews.in विजिट करें। संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें बजट पेश करने और उस पर प्रारंभिक चर्चा होगी। इसके बाद 14 फरवरी से 8 मार्च तक अवकाश रहेगा, इस दौरान संसदीय समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों की समीक्षा करेंगी। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। पूरे बजट सत्र में कुल 30 बैठकें होने की संभावना है।

इस बार का बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है। सरकार से मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं और उद्योग जगत के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही है। बजट निर्माण की प्रक्रिया पिछले साल अगस्त से ही शुरू हो चुकी थी, जिसमें विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेकर इसे अंतिम रूप दिया गया है। रविवार को बजट पेश किया जाना सरकार की आर्थिक सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।