सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, शनिवार शाम लेंगी शपथ
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Maharastra News (30 January 2026); महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और वह शनिवार, 31 जनवरी को शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली महायुति सरकार में सुनेत्रा पवार को आबकारी और खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने के साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी, जिसे राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कल सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति और विभागीय तालमेल पर चर्चा होने की संभावना है।
हालांकि, अजित पवार के पास रहा वित्त मंत्रालय अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास रख लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी बजट सत्र से पहले देवेंद्र फडणवीस खुद वित्त मंत्री का कार्यभार संभालेंगे, ताकि बजट तैयारियों और आर्थिक फैसलों पर सीधी निगरानी रखी जा सके।
गौरतलब है कि NCP (अजित पवार गुट) ने पहले ही ‘हेवीवेट’ विभागों पर अपना दावा ठोका था। पार्टी का कहना था कि वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क, आबकारी और खेल जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय NCP के पास ही रहने चाहिए, ताकि महायुति सरकार में शक्ति संतुलन बना रहे। इसी राजनीतिक संतुलन के तहत सुनेत्रा पवार को आबकारी और खेल मंत्रालय सौंपा गया है।
बता दें कि सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और अजित पवार के बाद NCP की कमान संभालने को लेकर भी उनके नाम पर चर्चाएं तेज़ थीं। उल्लेखनीय है कि NCP के अध्यक्ष रहे अजित पवार की 28 जनवरी को एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी, जिसके बाद पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े राजनीतिक फैसलों की जरूरत महसूस की जा रही थी। सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री बनना इसी सियासी बदलाव की अहम कड़ी माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।