National News (29 जनवरी 2026): भारतीय राजनीतिक इतिहास में हवाई दुर्घटनाएं कई बार ऐसी त्रासदी बनकर सामने आई हैं, जिन्होंने देश से बड़े और प्रभावशाली नेताओं को छीन लिया। अलग-अलग समय पर विमान या हेलीकॉप्टर क्रैश में कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हुई, जिससे राजनीति और जनजीवन पर गहरा असर पड़ा। इन हादसों ने वीआईपी हवाई सुरक्षा और उड़ान व्यवस्थाओं पर भी बड़े सवाल खड़े किए।
सबसे पहले प्रमुख नाम गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता का आता है। वर्ष 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके विमान को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने मार गिराया था, जिसमें उनकी और उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों की मौत हो गई। यह घटना भारतीय राजनीतिक इतिहास की शुरुआती बड़ी हवाई त्रासदियों में गिनी जाती है।
इसके बाद संजय गांधी का नाम आता है, जिनकी 1980 में दिल्ली में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे स्वयं विमान उड़ा रहे थे और टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान क्रैश हो गया। इस हादसे ने राष्ट्रीय राजनीति को झकझोर दिया था। वर्ष 2002 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई, जब उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
साल 2009 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी (वाईएसआर) की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका हेलीकॉप्टर नल्लमाला जंगल क्षेत्र में क्रैश हुआ था। यह हादसा दक्षिण भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी क्षतियों में से एक माना जाता है और राज्य की राजनीति की दिशा बदल गई थी।
इस सूची में अगला नाम है गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का, साल 2025 में अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया। साल 2026 में महाराष्ट्र के बारामती में विमान क्रैश होने के कारण महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुखद मौत हो गई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।