राहुल गांधी का AIIMS दौरा, कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों के परिजनों से की मुलाकात
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (17 जनवरी, 2025): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देर रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल का दौरा किया और वहां इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कड़ाके की सर्दी में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों के परिवारों से उनके हालात के बारे में पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं।
राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को ठंड में सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि वे इलाज के लिए दिल्ली आए हैं। सर्दी, भूख और असुविधाओं के बावजूद ये लोग उम्मीद की एक लौ जलाए हुए हैं।
राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम बताते हुए इस गंभीर समस्या को उजागर किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि गरीब मरीजों और उनके परिवारों के लिए ठंड से राहत देने के उपाय तुरंत लागू किए जाएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।