Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को दिखेगा भारत का विराट रंगमंच

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (23 January 2026): गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ देश की विविधता, संस्कृति और आधुनिक भारत की झलक का सबसे बड़ा मंच बनेगा। 26 जनवरी की परेड में 30 भव्य झांकियां और सैकड़ों कलाकार भारत के अलग-अलग रंगों को जीवंत करेंगे। टेराकोटा और ताम्र कला से लेकर गिर नृत्य और घोड़ा नाच, समुद्र समाधि से वॉटर मेट्रो, ऑपरेशन सिंदूर से वंदेमातरम-कर्तव्य पथ तक हर झांकी अपनी अनोखी कहानी कहेगी।

आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दिल्ली कैंट स्थित ‘राष्ट्रीय रंगशाला कैंप’ में कलाकार और कारीगर अंतिम तैयारियों में जुटे हैं। तमिलनाडु की झांकी का हिस्सा बनीं एमए स्टूडेंट राजलक्ष्मी बताती हैं कि उनका ग्रुप 11 जनवरी को दिल्ली पहुंचा। “यहां कई राज्यों की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला। अलग-अलग आर्टिस्ट से दोस्ती हुई। सुबह-दिन-शाम रिहर्सल चल रही है,” उन्होंने कहा।

राजस्थान की झांकी में शामिल डांसर विकास गहलोत बताते हैं, “हमारी 10 कलाकारों की टोली 16 जनवरी से रिहर्सल कर रही है। यह कमाल का अनुभव है। पहली बार दिल्ली आया हूं शहर बेहद खूबसूरत है।” कलाकारों का उत्साह और कड़ी मेहनत झांकियों को और भी जीवंत बना रही है।
Gen Z के संग संस्कृति और शिक्षा का संगम: संस्कृति मंत्रालय की झांकी की अगुवाई Gen Z करेगा, जिसकी थीम ‘वंदेमातरम’ होगी। वहीं शिक्षा मंत्रालय की झांकी में भी युवा ऊर्जा दिखेगी। कर्तव्य पथ पर वीआर हेडसेट पहने बच्चे, जादुई पिटारा, स्वदेशी खिलौने, रोबॉटिक्स, डिजिटल लैब्स जैसी आधुनिक शैक्षणिक पहलें नजर आएंगी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जेएनयू की कक्षा 6 की छात्रा शुभांशी बताती हैं कि वे करीब दो हफ्तों से रिहर्सल कर रही हैं और परेड का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का पल है।
राज्यों की झांकियों में संस्कृति, प्रकृति और वीरगाथा:

उत्तराखंड ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ थीम के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल और रणसिंघा की आकर्षक तांबे की मूर्तियों से ध्यान खींचेगा।

जम्मू-कश्मीर की झांकी में लोकनृत्य, लद्दाख में नोमैड संस्कृति और हिमाचल प्रदेश की झांकी में वीरगाथाओं की प्रस्तुति होगी।

गुजरात की झांकी भारतीय ध्वज की विकास यात्रा को दर्शाएगी।

झारखंड में दशम जलप्रपात, वन्यजीव और इको टूरिज्म की झलक दिखेगी।
पुडुचेरी की झांकी इको विलेज से लेकर अरबिंदो आश्रम तक की पहचान पेश करेगी।

कुल मिलाकर 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियां और 13 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की ओर से परेड का हिस्सा बनेंगी। कला, संस्कृति, नवाचार और युवा शक्ति के इस अद्भुत संगम के साथ 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारत की विविधता एक बार फिर पूरे विश्व के सामने दमदार अंदाज़ में प्रस्तुत होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।