New Delhi News (11 January 2026): कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार होने के बाद रविवार शाम उन्हें सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि इलाज पर उन्होंने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रहकर आगे का इलाज और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोनिया गांधी का इलाज सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन डॉ. अरूप बसु की देखरेख में किया गया। छाती में संक्रमण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उन्हें एंटीबायोटिक्स समेत अन्य सहायक दवाएं दी गईं, जिससे उनकी सेहत में लगातार सुधार देखने को मिला।
इससे पहले 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे तबीयत बिगड़ने पर सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और जांच में सामने आया था कि ठंडे मौसम और बढ़ते प्रदूषण के संयुक्त असर से उनका ब्रोंकियल अस्थमा कुछ हद तक बढ़ गया है। एहतियातन डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखकर इलाज करने का फैसला लिया था।
गौरतलब है कि 79 वर्षीय सोनिया गांधी की तबीयत पहले भी 7 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान खराब हो गई थी, जब वह शिमला में थीं। उस समय उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाकर सर गंगाराम अस्पताल में उपचार किया गया। इससे पहले भी उन्हें रूटीन जांच के लिए इसी अस्पताल में लाया जाता रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।