New Delhi News (10 January 2026): केंद्र की मोदी सरकार देश का आम बजट 2026 रविवार, 1 फरवरी को पेश करने जा रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यह मोदी 3.0 सरकार का दूसरा पूर्ण बजट होगा, जिसमें एक बार फिर मध्यम वर्ग पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
किरेन रिजिजू के अनुसार, बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल को समाप्त होगा। सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 29 जनवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश करेंगी। इसके बाद शनिवार को दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं होगी। रविवार 1 फरवरी 2026 को आम बजट पेश किया जाएगा, जो सामान्य दिनों से अलग है, क्योंकि आमतौर पर रविवार को संसद की कार्यवाही स्थगित रहती है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण और आम बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद की कार्यवाही 13 फरवरी को स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद 9 मार्च से दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू होगी, जो 2 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और कई अहम विधेयकों को पेश किए जाने या उन पर बहस होने की संभावना है।
इसी बीच फरवरी में भारत राष्ट्रीय राजधानी में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी भी करेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बीजेपी सांसद और आईटी पर स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कमेटी की रिपोर्ट बजट सत्र में पेश की जाएगी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपना नौवां आम बजट पेश करेंगी, जिससे देश को कई अहम आर्थिक घोषणाओं की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।