New Delhi News (09 जनवरी 2026): दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पत्थरबाज़ी और हिंसा के बाद हालात लगातार तीसरे दिन भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बाज़ार बंद हैं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार यानी जुमे की नमाज़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
जुमे की नमाज़ को लेकर फैज-ए-इलाही मस्जिद और उसके आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस ने मस्जिद में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुलिस के मुताबिक आज केवल मस्जिद कमेटी के सदस्य ही नमाज़ अदा करेंगे। आम लोगों से अपील की गई है कि वे मस्जिद में आने के बजाय घर पर ही नमाज़ पढ़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मस्जिद के आसपास धारा 163 लागू
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मस्जिद के आसपास धारा 163 लागू की गई है। करीब 1000 पुलिसकर्मियों के साथ दंगा निरोधक दस्ता और पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां इलाके में तैनात हैं। पूरे क्षेत्र पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं।
मामले में अबतक 12 लोगों की गिरफ्तारी
तुर्कमान गेट हिंसा मामले में जांच तेज़ कर दी गई है। अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और ड्रोन रिकॉर्डिंग के आधार पर 30 से ज़्यादा पत्थरबाज़ों की पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने-अपने व्हाट्सऐप ग्रुप के ज़रिए भीड़ जुटाने के लिए उकसाया था। पुलिस इस एंगल से भी डिजिटल सबूत खंगाल रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहता और अफ़वाह या उकसावे पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
लाल किला ब्लास्ट का कनेक्शन!
फैज-ए-इलाही मस्जिद हाल के दिनों में इसलिए भी चर्चा में रही थी क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि रेड फोर्ट आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर-उन-नबी ने 10 नवंबर को कार विस्फोट से कुछ घंटे पहले यहां नमाज़ अदा की थी। उस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां इस इलाके को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।