ली मेरिडियन होटल में आत्महत्या: 12वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने दी जान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04 January 2026): नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने होटल की 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम को कॉल मिली, जिसमें एक व्यक्ति के होटल की ऊपरी मंजिल से कूदने की जानकारी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय परविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो राजेंद्र नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह पहले क्रिसमस के दौरान होटल में ठहरा था। पुलिस का कहना है कि वह दोपहर में होटल के भीतर गया, लिफ्ट से ऊपर पहुंचा और फिर 12वीं मंजिल से नीचे कूद गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। होटल स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में दिल्ली में आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। नवंबर 2025 में राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी, जिसमें मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगे थे। पुलिस लगातार ऐसे मामलों में जांच कर रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि मानसिक तनाव की स्थिति में मदद लें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।