नमो भारत ने रचा नया रिकॉर्ड, 2025 में 2 करोड़ यात्राओं के साथ आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मिसाल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (31 दिसंबर 2025): नमो भारत के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों, नवाचार और भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा। परिचालन शुरू होने के महज़ दो वर्षों के भीतर ही नमो भारत ने 2 करोड़ से अधिक कम्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा पार कर एक ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल किया है, जो यात्रियों के बढ़ते विश्वास और इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। वर्ष की शुरुआत 5 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली–ग़ाज़ियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर अतिरिक्त खंड के उद्घाटन से हुई, जिसके साथ ही न्यू अशोक नगर तक सेवाएं शुरू हुईं और आनंद विहार जैसे महत्वपूर्ण मल्टीमॉडल हब को यात्रियों के लिए खोला गया।

कॉरिडोर के विस्तार के साथ ही यात्रियों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2025 के मध्य तक नमो भारत की मासिक राइडरशिप लगभग 15 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी से अधिक रही। इसी दौरान एक दिन में 81,500 यात्रियों की सर्वाधिक संख्या भी दर्ज की गई। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 55,000 से 60,000 यात्री नमो भारत से सफर कर रहे हैं, जबकि पूरे कॉरिडोर के परिचालन के बाद यह संख्या लाखों तक पहुंचने की उम्मीद है।

फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 55 किलोमीटर लंबा खंड 11 स्टेशनों के साथ परिचालित है। शेष हिस्सों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो के ट्रायल रन अंतिम चरण में हैं। सराय काले खां से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक सेवाएं शुरू होने के बाद यह कॉरिडोर एनसीआर में निर्बाध कनेक्टिविटी (Connectivity) का नया अध्याय लिखेगा।

एनसीआरटीसी ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी (First & Last Mile) पर विशेष ध्यान दिया। उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के साथ साझेदारी, ‘देवी’ बस योजना का एकीकरण और दिल्ली मेट्रो के साथ इंटीग्रेटेड टिकटिंग (Integrated Ticketing) से यात्रा को और सहज बनाया गया। नमो भारत कनेक्ट ऐप (Namo Bharat Connect App) के यूज़र्स की संख्या 7.5 लाख तक पहुंच चुकी है।

2025 के दौरान नमो भारत स्टेशनों को केवल ट्रांज़िट पॉइंट नहीं बल्कि जीवंत सामुदायिक केंद्र (Transit Hub) के रूप में विकसित किया गया। आनंद विहार में ‘स्टोरीबॉक्स’ बुक फेयर, ‘नमो भारत अनप्लग्ड’ और ‘नमो भारत बीट्स’ जैसे सांस्कृतिक आयोजनों ने यात्रियों को एक नया अनुभव दिया। बाल दिवस, योग दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और अन्य राष्ट्रीय अवसरों को भी स्टेशनों पर यात्रियों के साथ मनाया गया।

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एनसीआरटीसी ने आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई सहित कई स्टेशनों पर पुलिस चौकियों का निर्माण किया। पर्यावरण संरक्षण (Sustainability) की दिशा में दुहाई डिपो में देश की पहली ‘सोलर ऑन ट्रैक’ परियोजना शुरू की गई, जिससे हर साल हजारों यूनिट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और कार्बन उत्सर्जन में कमी का लक्ष्य रखा गया है।

नमो भारत परियोजना को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। यूआईटीपी ग्लोबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट समिट 2025 में एनसीआरटीसी को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं ई-गवर्नेंस और इंफ्रा रेल शो अवार्ड्स 2025 में भी परियोजना को कई श्रेणियों में सराहा गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।