नववर्ष पर ग्रेटर नोएडा में पुलिस हाई अलर्ट, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/12/2025): नव वर्ष के जश्न को सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है, वहीं ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की जांच कर नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नव वर्ष को देखते हुए जिले भर के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। साथ ही, आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न गोल चक्करों और मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका और दस्तावेजों के साथ-साथ शराब सेवन की जांच की। जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान कर उनके चालान किए गए। इसके अलावा खुले में शराब पीने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नव वर्ष का उत्सव जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं। शराब के नशे में वाहन चलाने से न केवल अपनी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।