नव वर्ष से ठीक पहले दिल्ली में ऑपरेशन आघात 3.0: 350 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27 December 2025): नए साल से पहले राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत आपराधिक गतिविधियों में शामिल 350 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नए साल के जश्न से पहले अपराध पर लगाम लगाना और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत कुल 285 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा कार्रवाई के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 घोषित बदमाशों (बैड कैरेक्टर) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 10 संपत्ति अपराधियों और 5 ऑटो लिफ्टरों को भी दबोचा है, जिनसे चोरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस ने बताया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए 1,306 लोगों को राउंड अप भी किया गया। इस दौरान आरोपियों से बड़ी मात्रा में हथियार और अवैध सामग्री बरामद की गई है। बरामदगी में 21 देसी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं, जो राजधानी की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

अवैध नशे और शराब के कारोबार पर भी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। अभियान के दौरान 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही जुआ खेलने वालों से 2,30,990 रुपये नकद और 310 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जो अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसमें चोरी की घटनाओं, अवैध हथियारों और अन्य आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नए साल के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि राजधानी में शांति और सुरक्षा बनी रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।