Delhi Metro में सफर की सीएम रेखा गुप्ता, अटल कैंटीन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची सीएम
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (25 December 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को अटल कैंटीन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन रास्ते में उनकी कार भारी ट्रैफिक जाम में फंस गई। समय की अहमियत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली गेट से लाजपत नगर तक दिल्ली मेट्रो से सफर करने का फैसला लिया और सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री का यह कदम चर्चा का विषय बन गया।
लाजपत नगर स्थित नेहरू नगर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अटल कैंटीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि अटल कैंटीन आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और जंगपुरा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह भी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर सफर करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ किया था और वे स्वयं इसके पहले यात्री बने थे। यह केवल एक परियोजना का उद्घाटन नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण था। अटल बिहारी वाजपेयी ने मेट्रो को सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि आधुनिक सोच, पारदर्शी व्यवस्था और जिम्मेदार शहरी विकास का मजबूत आधार माना, जिसने राजधानी के स्वरूप को बदलने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि अटल जी की जन्मजयंती पर दिल्ली गेट से लाजपत नगर तक की मेट्रो यात्रा उसी दूरदर्शी सोच को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस यात्रा ने यह याद दिलाया कि मजबूत निर्णय और साफ नीयत कैसे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी समाधान बन जाते हैं। सफर के दौरान युवाओं और यात्रियों से संवाद का अवसर मिला और मेट्रो के माध्यम से दिल्ली को हो रहे लाभों पर सार्थक चर्चा हुई। अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली को सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए गढ़ा, और दिल्ली मेट्रो उसी सोच की जीवंत विरासत है, जहां सुशासन, सुविधा और भविष्य की तैयारी एक साथ आगे बढ़ती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।