दिल्ली मेट्रो की पहली ट्रेन TS#01, जानें क्या है इसकी खासियत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24 December 2025): बुधवार 24 दिसंबर 2025 को दिल्ली मेट्रो अपनी परिचालन यात्रा के 23 वर्ष पूरे कर लिए। इसी के साथ याद किया जा रहा है TS#01 को, वह पहली ट्रेन जिसने दिसंबर 2002 की ठंडी सुबह दिल्ली मेट्रो की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की थी। यह ट्रेन आज भी मेट्रो नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा है और रोजाना लाखों यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में योगदान दे रही है।

TS#01 की खास बात यह है कि तकनीक और जरूरतों के अनुसार इसे समय-समय पर अपग्रेड किया गया। शुरुआत में यह ट्रेन चार कोच की थी, लेकिन बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए 2014 में इसे छह कोच और फिर 2023 में आठ कोच का बना दिया गया। यह बदलाव दिल्ली मेट्रो की दूरदर्शी योजना और यात्री सुविधा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अब तक TS#01 लगभग 29 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है और 6 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित सफर करा चुकी है। इस दौरान ट्रेन में करीब 24 लाख डोर ऑपरेशंस हुए, जो इसकी विश्वसनीयता और मजबूत डिजाइन का प्रमाण हैं। दिल्ली मेट्रो की यह पहली ट्रेन लगातार 2002 से रेवेन्यू सर्विस में बनी हुई है।

TS#01 का निर्माण दक्षिण कोरिया के MRM कंसोर्टियम ने किया था। इसे समुद्री मार्ग से कोलकाता लाया गया और वहां से भारतीय रेलवे नेटवर्क के जरिए दिल्ली पहुंचाया गया। उस समय चार कोच की इस ट्रेन की लागत लगभग ₹24 करोड़ थी। इसकी उन्नत प्रोपल्शन तकनीक के कारण रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग से करीब 40 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत होती है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट भी कम होता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की मेंटेनेंस टीम द्वारा TS#01 के अब तक दो बड़े ओवरहॉल किए जा चुके हैं। समय पर रखरखाव और तकनीकी हस्तक्षेप के चलते इस ट्रेन ने 85,000 किलोमीटर का MDBF (मीन्स डिस्टेंस बिटवीन फेल्योर) हासिल किया है, जो न्यूनतम अनुबंधित मानक 40,000 किलोमीटर से कहीं अधिक है।

वर्ष 2024 में TS#01 का मिड-लाइफ रिहैबिलिटेशन किया गया, जिसमें आधुनिक IP आधारित पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, CCTV, इमरजेंसी अलार्म, LCD रूट मैप, फायर डिटेक्शन सिस्टम, डोर रिफर्बिशमेंट, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट और नए इंटीरियर-एक्सटीरियर पेंट जैसे कई अहम अपग्रेड शामिल हैं। 23 साल पूरे होने के बाद भी TS#01 आज दिल्ली मेट्रो की विश्वसनीयता, सुरक्षा और आधुनिकता का जीवंत प्रतीक बनी हुई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।