National News (23/12/2025): अक्सर लोग LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) को सिर्फ एक बीमा कंपनी समझते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं बड़ी है। LIC न केवल देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, बल्कि भारत के सबसे ताकतवर संस्थागत निवेशकों में भी शामिल है।
LIC की बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ज्यादा है। देशभर के लाखों पॉलिसीधारक हर महीने प्रीमियम जमा करते हैं, जिससे LIC के पास लंबी अवधि के निवेश के लिए बड़ा फंड तैयार होता है। इसी फंड के जरिए LIC देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में भारी निवेश करती है।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, LIC ने देश के प्रमुख कारोबारी समूहों में कुल ₹7.87 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश कर रखा है। LIC ने 35 घरेलू कंपनियों में ₹5,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है, जो उसकी आर्थिक मजबूती और बाजार में प्रभाव को दर्शाता हैl
इन 35 कंपनियों में से LIC के सबसे बड़े निवेश 5 प्रमुख समूहों में हैं—
Tata Group में LIC का निवेश ₹88,404 करोड़
HDFC Group में निवेश ₹80,043 करोड़
Reliance Group में निवेश ₹60,065 करोड़
Adani Group में निवेश ₹47,633 करोड़
SBI Life में निवेश ₹46,621 करोड़
इन आंकड़ों से साफ है कि LIC केवल बीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। शेयर बाजार से लेकर बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉरपोरेट सेक्टर तक LIC की मौजूदगी बेहद मजबूत है।
LIC का यह निवेश देश की आर्थिक स्थिरता के लिए अहम है, क्योंकि यह लंबी अवधि के भरोसेमंद निवेश का संकेत देता है। LIC आज न सिर्फ पॉलिसीधारकों की सुरक्षा है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की एक मजबूत रीढ़ भी बन चुकी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।