राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने आकाश नगर कॉलोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (15/12/2025): राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गोविंदपुरम मंडल और रजापुर ब्लॉक इकाइयों ने संयुक्त रूप से आकाश नगर कॉलोनी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन—SIR) के तहत मतदाता सूची के अद्यतन और नए मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

यह कार्यक्रम 14 दिसंबर 2025 को गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा के आह्वान पर तथा रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कॉलोनी के निवासियों से सीधे संवाद किया और नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। लोगों को बताया गया कि सही तरीके से आवेदन करने से वे आगामी पंचायत चुनावों में अपने मताधिकार का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकेंगे और एक योग्य प्रतिनिधि का चयन कर क्षेत्र के विकास में योगदान दे पाएंगे।

रजापुर ब्लॉक के संरक्षक गौरव सेनानी ओमपाल सिंह ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को संस्था से जोड़ा जाएगा, ताकि राष्ट्रीय सैनिक संस्था राष्ट्रहित और जनहित से जुड़े कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर जिले सिंह तेवतिया ने क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के बुनियादी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आकाश शर्मा और संदीप चौधरी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे क्षेत्र के निवासियों को नए वोटर कार्ड बनवाने में सहयोग करेंगे तथा निशुल्क फॉर्म-6 का वितरण कर घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और उन्हें जमा कराने में सहायता प्रदान करेंगे।

संस्था के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे केवल मतदाता ही नहीं, बल्कि इसी क्षेत्र के निवासी भी हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में शीघ्र विकास कार्य शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि विकास कार्यों की अनदेखी जारी रही, तो आगामी चुनावों में राष्ट्रीय सैनिक संस्था ऐसे जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का निर्णय ले सकती है। इस प्रस्ताव का उपस्थित लोगों ने ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ समर्थन किया। बैठक में धीरेन्द्र त्रिपाठी, बृजेश कुमार, गणेश पांडेय, के.डी. शर्मा, संदीप चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में आकाश नगर कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।